फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Farmer climbed 70 feet high tower with his son to recover his wife

अमरोहा : पत्नी की बरामदगी को लेकर बेटे के साथ 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया किसान, बीवी थी मारपीट से परेशान

Sat, 16 Sep 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:46 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीओ के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पत्नी के वापस आने पर किसान ढाई घंटे बाद टावर के नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Amroha: Farmer climbed 70 feet high tower with his son to recover his wife
टावर पर चढ़ा किसान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की बरामदगी की मांग को लेकर किसान अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ 70 फीट ऊंचे बिजली के टावर (खंभा) पर जाकर बैठ गया। पत्नी के वापस नहीं आने पर टावर से कूद कर जान देने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीओ के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पत्नी के वापस आने पर किसान ढाई घंटे बाद टावर के नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


नौगावा सादात थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि 3 सितंबर को गालिब बाड़ा गांव का रहने वाला युवक किसान की पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया और कहीं छिपा दिया। पत्नी घर से काफी जेवरात लेकर गई थी जबकि अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को घर पर ही छोड़ गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। लिहाजा उसने नौगांवा सादात थाने में युवक के खिलाफ अपनी पत्नी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


चर्चा है कि शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी को बरामद कर लिया और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस बीच किसान अपने दोनों बच्चों को लेकर पछदिया गांव के अड्डे पर पहुंचा और पत्नी को बरामद करने की मांग करते हुए 70 फीट ऊंचे एक बिजली के टावर पर चढ़ कर बैठ गया। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बेटा भी था जबकि एक बेटा टावर के नीचे बिलखता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के टावर पर चढ़ने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सतीश चंद पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसान पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने किसान की पत्नी को मौके पर बुलाया। इसके बाद किसान अपने बेटे के साथ टावर से नीचे आ गया। किसान के नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस ने पत्नी को किसान के साथ भेज दिया है।


पुलिस ने कहा...
किसान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते वह घर से चली गई। किसान ने दीपक नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी को बरामद कर लिया। जब इसकी जानकारी किसान को मिली तो वह बच्चों के साथ टावर पर चढ़कर बैठ गया। फिलहाल पत्नी को किसान के साथ घर भेज दिया गया है। पत्नी ने न्यायालय में भी यही बयान दर्ज कराया है कि उसका पति मारपीट करता है जिसके चलते वह घर से चली गई थी। अब वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है।
-सतीश चंद पांडे य सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed