फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha factory labour came home for eid festival died in road accident

अमरोहा: ईद पर घर लौटे फैक्टरी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Mon, 02 May 2022 02:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 02:03 PM IST
सार

दो दिन पहले ही सगीर अहमद दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सगीर अहमद पड़ोसी मोहल्ला सकरिया के रहने वाले आम कारोबारी सगीर पुत्र शब्बीर के साथ बिलना गांव की तरफ गए थे।

विज्ञापन
Amroha factory labour came home for eid festival died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात में दो दिन पहले ईद पर घर लौटे फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाग कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बिलना गांव के पुल पर हुआ। कस्बा नौगांवा सादात के मोहल्ला फरीदी गली नई बस्ती में सगीर अहमद (50) पुत्र रहीस अहमद का परिवार रहता है। वह दिल्ली में एक प्लास्टिक की फैक्टरी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही सगीर अहमद दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सगीर अहमद पड़ोसी मोहल्ला सकरिया के रहने वाले आम कारोबारी सगीर पुत्र शब्बीर के साथ बिलना गांव की तरफ गए थे। यहां से लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक बिलना के पुल पर पहुंची, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सगीर अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि आम कारोबारी सगीर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक आम कारोबारी सगीर चला रहा था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed