फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha factory employee returning home after duty died in accident friend injured

Amroha: ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर

Mon, 20 Feb 2023 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Feb 2023 03:29 PM IST
सार

पिता जयप्रकाश सैनी के मुताबिक राजू रविवार की रात अपने दोस्त संजय के साथ फैक्टरी में ड्यूटी करके घर लौट रहा था। दोनों एक बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
Amroha factory employee returning home after duty died in accident friend injured
मृतक राजू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के जोया में रविवार की रात ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार पतेई खालसा निवासी फैक्टरी कर्मी राजू (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में हरियाणा नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में किसान जयप्रकाश सैनी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा था। बेटा राजू नेशनल हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। उसकी शादी तीन साल पहले अली हुसैनपुर थाना मैनाठेर निवासी वर्षा के साथ हुई थी। वर्षा के पास दो साल का एक बेटा है, जबकि वह गर्भवती भी है।
विज्ञापन


पिता जयप्रकाश सैनी के मुताबिक राजू रविवार की रात अपने दोस्त संजय के साथ फैक्टरी में ड्यूटी करके घर लौट रहा था। दोनों एक बाइक पर सवार थे। हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित प्रकाश बूलन कंपनी के सामने पहुंची तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही हरियाणा नंबर कार के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में राजू की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने संजय को डिडौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक राजू दो बहनों का इकलौता भाई था। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed