{"_id":"6726113ad69ae73b7c05f11f","slug":"amroha-engineering-student-dies-after-being-hit-by-a-train-broken-mobile-found-at-the-spot-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, मौके पर मिला टूटा हुआ मोबाइल, पुलिस कर रही पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, मौके पर मिला टूटा हुआ मोबाइल, पुलिस कर रही पड़ताल
Sat, 02 Nov 2024 05:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 05:17 PM IST
सार
अमरोहा में ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग छात्र आदित्य की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला छात्रा आदित्य और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य उर्फ चिक्कू (23) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने जांच पड़ताल की। माैके से टूटा हुआ मोबाइल मिला है। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह हादसा कल्याणपुर फटाक से अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के बीच में बालाजी मंदिर के सामने हुआ। शनिवार की दोपहर करीब दो स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जीआरपी और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक ने आत्महत्या की है। मौके पर एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। छानबीन करने के दौरान मृतक की पहचान आदित्य उर्फ चिक्कू पुत्र चंद्रपाल निवासी बंबूगढ़ थाना अमरोहा देहात के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह घर से सुबह के समय निकला था। दो भाइयों में छोटा था। मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहा था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मामला आत्महत्या से जुड़ा है। मृतक के परिजनों से बात की जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।