फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Engineer was not going to work for a month, body found hanging from a tree

अमरोहा: एक माह से काम पर नहीं जा रहा था इंजीनियर, एक दिन पहले हो गया था गायब, पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 10 Jun 2025 07:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

धोरिया गांव के जंगल में इंजीनियर का शव पेड़ से लटका मिला। वह उत्तराखंड की एक कंपनी में काम करते थे। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Amroha: Engineer was not going to work for a month, body found hanging from a tree
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धोरिया गांव के जंगल में मंगलवार को पोपलर के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी अशोक कुमार (27) पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है। अशोक कुमार इंजीनियर था।

विज्ञापन


एक माह से वह ड्यूटी पर नहीं गया था। परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानपुर में किसान नानकचंद का परिवार रहता है। नानकचंद के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन


तीनों में सबसे छोटा अशोक कुमार बीटेक इंजीनियर था। वह उत्तराखंड के कांशीपुर में एक कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह घर आया हुआ था। बताते हैं कि अशोक कुमार सोमवार शाम से घर से लापता था। जिसके बाद से परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसका शव हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धोरिया के जंगल में एक खेत में पोपलर के पेड़ से लटका मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक अविवाहित था।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, पत्नी ने की शिनाख्त
अमरोहा जनपद के गांव खइया निवासी अमित कुमार चौहान (38) का शव सोमवार सुबह पट्टी कलां के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। वह सुल्तानपुर पट्टी में किराए पर रहकर लिंटर डालने का काम करता था। पत्नी पुनीता के अनुसार अमित शराब पीने का आदी था। रविवार को शराब पीने को लेकर उसका घर में विवाद हो गया था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया।

अगले दिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसकी पत्नी ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक की मौत हादसा थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed