फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Electricity contractor and laborers beaten up for vacating the house, scuffle with police

Amroha: मकान खाली करने पर बिजली ठेकेदार और मजदूरों को पीटा, पुलिस से धक्का-मुक्की, हंगामे के बाद पथराव

Sun, 14 Jan 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 10:46 AM IST
सार

अमरोहा के गांव सैदपुर इम्मा में मकान खाली करने से नाराज मालिक ने मजदूरों और बिजली ठेकेदार को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा मामला शांत करवाया।  

विज्ञापन
Amroha: Electricity contractor and laborers beaten up for vacating the house, scuffle with police
मारपीट आर हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में मकान खाली करने पर मालिक का गुस्सा भड़क गया। उसने बिजली के ठेकेदार और मजदूरों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी घेर लिया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पथराव किया।

विज्ञापन


किसी तरह पुलिसकर्मियों ने ठेकेदार और मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। घटना में दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ठेकेदार की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया है। अकबरपुर पट्टी के रहने वाले गोलू गुर्जर बिजली विभाग में ठेकेदार हैं।
विज्ञापन


जिले में उनका बिजली का काम चल रहा है। इसलिए उन्होंने सैदपुर इम्मा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का धनौरा रोड स्थित मकान पांच हजार रुपये महीना किराए पर लिया था। जिसमें मजदूर रहते थे। एक महीना पूरा होने के बाद ठेकेदार गोलू ने मकान खाली कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मकान मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मजदूरों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार गोलू गुर्जर को भी कब्जे में ले लिया। मकान मालिक और उसके परिजन एक साल तक मकान में किराए पर रहने के लिए दबाव बनाने लगे।

ठेकेदार और मजदूरों ने इसके लिए मना किया तो उनके साथ मारपीट की। जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को भी घेर लिया।

हालात धक्कामुक्की तक पहुंच गए। पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने पथराव किया। मारपीट और पथराव में मजदूर देवकरण और शाने आलम चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को बंधनमुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बिगड़ते हालात संभाले। पीड़ित ठेकेदार में मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने शनिवार की देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं ठेकेदार का आरोप है कि घटना के समय से उसके दो मजदूर गायब हैं।

ज्यादा बड़ा तीरंदाज हो रहा है क्या...

विवाद शांत होने के बाद ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी। बस इसी बात को लेकर नौगांवा सादात इंस्पेक्टर पंकज तोमर बिखर गए। उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ज्यादा तीरंदाज हो रहा है क्या।



अपने आप निपट ले। हमराह से बोले चलो गाड़ी स्टार्ट करो। हालांकि ठेकेदार ने गलती मानी, जिसके बाद इंस्पेक्टर का गुस्सा शांत हुआ। इंस्पेक्टर की ठेकेदार को फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed