{"_id":"65e5428bcb297c2be1092728","slug":"amroha-eight-year-old-child-was-attacked-and-killed-by-dogs-incident-in-kubi-village-of-rajabpur-area-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांप गई रूह: अमरोहा में आठ साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, नोच-नोचकर मार डाला, खेत से घर जा रहा था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांप गई रूह: अमरोहा में आठ साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, नोच-नोचकर मार डाला, खेत से घर जा रहा था मासूम
Mon, 04 Mar 2024 09:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 09:11 AM IST
सार
कूबी गांव में कक्षा तीन के बच्चे पर कुत्तों के झुंड़ ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लगातार कुत्तों के नोचे जाने से उसकी जान चली गई। वह दो बहनों में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
कुत्तों में हमले में जख्मी शिव
- फोटो : संवाद
विस्तार
कूबी गांव में खेत से घर लौट रहे आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। शिव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शिव के पिता सचिन कुमार किसान हैं। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं।
विज्ञापन
बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर था। सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर इस घटना से अंजान बच्चे की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर न आने की जानकारी पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला।
विज्ञापन