फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dispute with wife over mobile, young man got hurt and tried to commit suicide

Amroha: पत्नी से मोबाइल को लेकर विवाद, ससुरालियों ने युवक के घर वालों को पीटा...आहत हो लाइव आकर फंदे से लटका

Mon, 27 May 2024 02:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर/रहरा(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर/रहरा(अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 02:16 PM IST
सार

अमरोहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति और पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी के मायके वालों ने युवक के परिजनों को जमकर पीट दिया। इससे आहत होकर युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जान देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Amroha: Dispute with wife over mobile, young man got hurt and tried to commit suicide
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में ससुराल वालों और पत्नी से नाराजगी के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जंगल में पहुंचकर युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इसके बाद पेड़ पर फंदा बना उस पर लटक गया। जानकारी मिलते ही उसकी मां और मौसी पहुंच गईं और उसे बचा लिया।

विज्ञापन


घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रहरा निवासी विशाल की शादी एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के गांव मिरजापुर निवासी रूबी से हुई थी।
विज्ञापन


22 मई को रूबी व विशाल के बीच में मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें विशाल ने रूबी को डांट दिया था। इसके बाद रूबी ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया था। आरोप है कि मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर उसके सास, ससुर व देवर के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के वक्त विशाल घर पर नहीं था। जब विशाल घर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। विशाल की मां संतोष देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में रूबी के पिता राधेश्याम, भाई दिनेश व सचिन, इसके अलावा शकुंतला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

घटना से आहत युवक घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर जंगल में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। लेकिन तभी उसकी मां संतोष और मौसी रेनू ने मौके पर पहुंचकर उसे किसी तरह से बचा लिया।


सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मारपीट के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन आत्महत्या के प्रयास का मामला जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed