{"_id":"6577f80054a5a0bc460e8dbe","slug":"amroha-devotees-took-a-dip-in-ganga-on-amavasya-performed-religious-rituals-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य, गंगा तट पर कराए गए धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य, गंगा तट पर कराए गए धार्मिक अनुष्ठान
Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
सार
तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा का कहना है कि अमावस्या पर गंगा में स्नान करने का विशेष विधान है। अमावस्या पर स्नान कर दान करने से पितृ तृप्त होते हैं।
विज्ञापन
गजरौला में डूबकी लगाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान करने का सिलसिला शुरू हाे गया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मंगलवार को अमावस्या पर पतित पावनी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा।
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा का कहना है कि अमावस्या पर गंगा में स्नान करने का विशेष विधान है। अमावस्या पर स्नान कर दान करने से पितृ तृप्त होते हैं। इसी कामना के चलते अमावस्या पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पतित पावनी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के ही शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए।