{"_id":"64ec50cfc4bfe297db008905","slug":"amroha-dead-body-young-man-found-railway-line-with-his-neck-cut-not-identified-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: रेलवे लाइन पर मिला युवक का गर्दन कटा शव, पुलिस ने पूरे इलाके में सिर की तलाश की मगर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: रेलवे लाइन पर मिला युवक का गर्दन कटा शव, पुलिस ने पूरे इलाके में सिर की तलाश की मगर...
Mon, 28 Aug 2023 01:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:16 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि ओसीता जगदेवपुर इलाके में युवक का शव रेलवे लाइन से बरामद किया गया है। उसकी गर्दन कटी हुई है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
गजरौला रेलवे लाइन पर मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजरौला के ओसीता जगदेवपुर के निकट रेलवे लाइन पर युवक का गर्दन कटा शव मिला। उसने लाल रंग की जैकेट व नीले रंग की जींस की पेंट पहन रखी है। जैकेट को देख आशंका जताई जा रही है कि वह बाहरी हो सकता है। वह ट्रेन से गिर कर हादसे का शिकार हो गया होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि ओसीता जगदेवपुर के निकट एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। उसने लाल रंग की जैकेट व नीली रंग जींस की पेंट पहन रखी थी।
विज्ञापन
मड़े की बेल्ट बांध रखी थी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक की जैकेट को देख लग रहा है कि वह बाहरी हो सकता है।
विज्ञापन
रात में ट्रेन से सफर करते समय ठंड लगने पर उसने जैकेट पहन ली होगी। यह आशंका भी जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिर गया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।