{"_id":"65f298300ec297f555039741","slug":"amroha-dead-body-of-young-man-found-hanging-in-mango-orchard-villagers-were-shocked-see-surrounding-situatio-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, आसपास की स्थिति को देखकर चौक गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, आसपास की स्थिति को देखकर चौक गए ग्रामीण
Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
सार
गजरौला में कैंटीन में काम करने वाले युवक का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गजरौला में फंदे से लटका मिला युवक का शव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गजरौला थाना क्षेत्र के सलेमपुर गौसाई गांव निवासी 28 वर्षीय सुमित पुत्र चंद्रपाल का शव गांव से एक किमी दूर गजरौला मार्ग पर बाग में मिला। उसका शव आम के पेड़ पर फंदे पर लटक रहा था। गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। राहगीरों के देखने के बाद शोर मचाने पर ग्रामीणों को शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव को नीचे उतारा। सलेमपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के तीन बेटों में मझला बेटा सुमित कुमार रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की कैंटीन में काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार की रात किसी समय घर से निकल गया।
विज्ञापन
इसके बाद नहीं आया। परिजनों ने उसे गांव में तलाश किया। नहीं मिलने पर घर सो गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे उसका शव गांव से करीब एक किमी दूर गजरौला मार्ग पर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
राहगीरों ने उसका शव देख शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिह व एसएसआई ब्रजेश सिह मौके पर पहुंचे। सफेद रंग का बनियान व जींस की पैंट पहने सुमित के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था।
पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़े। दरांती से दुपट्टे को काट पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली है। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।