{"_id":"6524ddd046e42ad5740efe50","slug":"amroha-dead-body-of-d-pharma-student-found-near-railway-line-girl-accused-of-murder-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: डी-फार्मा के छात्र का शव रेलवे लाइन से मिला, युवती पर हत्या कराने का आरोप, बैंक जाने के बाद हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: डी-फार्मा के छात्र का शव रेलवे लाइन से मिला, युवती पर हत्या कराने का आरोप, बैंक जाने के बाद हुआ लापता
Tue, 10 Oct 2023 10:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:45 AM IST
सार
छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने गांव की युवती के परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा के डिडौली में छात्र का शव रेलवे ट्रैक से मिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर से रुपये निकालने बैंक को निकले डी-फार्मा के छात्र अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजनों ने गांव ही रहने वाली एक युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया में किसान चरन सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी हीराकाली के अलावा एक बेटा और चार बेटियां हैं। बेटा अर्जुन डी- फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। चर्चा है कि अर्जुन का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अर्जुन बैंक से रुपये निकालने के लिए घर से निकला था। उसका शव अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय फाटक नंबर 25 पास पड़ा मिला। सूचना मिलने ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।