फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body of a teenager girl found hanging in the forest

अमरोहा: जंगल में फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव, रात में युवक से बात करते देखी गई थी

Tue, 03 May 2022 02:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 03 May 2022 02:38 PM IST
सार

रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक किसान की नाबालिग बेटी का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर चचेरे दादा के खेत में खड़े बकायन के पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Amroha: Dead body of a teenager girl found hanging in the forest
फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव के जंगल में किशोरी का शव बकायन के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकता मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। इससे पहले किशोरी दूसर गांव के युवक के साथ बात-चीत करते देखी गई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर किसान की नाबालिग बेटी का शव चचेरे दादा के खेत में खड़े बकायन के पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देख कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फंदे से लटकी किशोरी के पैर जमीन से सटे हुए थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से बात करने पर परिजनों ने डांटा था

कुछ ग्रामीण बताते हैं कि सोमवार रात को गांव में एक शादी थी। इस दौरान किशोरी दूसरे गांव के युवक के साथ अकेले में बात करते हुए देखी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फटकार भी लगाई थी। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि किशोरी का शव लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed