फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body married woman found hanging from tree field, Gajraula police investigating

Amroha: खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला विवाहिता शव, सास-देवर पर हत्या का आरोप, गजरौला पुलिस कर रही जांच

Tue, 09 Jan 2024 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

गजरौला इलाके के एक गांव में विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead body married woman found hanging from tree field, Gajraula police investigating
गजरौला में घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति, सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। हसनपुर से नायब तहसीलदार को बुलाया गया। 

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी मोमराज सिंह ने अपनी बेटी नीरज (23) की शादी पांच वर्ष पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्तानठेर मोहम्मदपुर गांव निवासी समरपाल के साथ की थी। उनका कहना है कि शादी में हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन


कम दहेज बताकर नीरज को प्रताड़ित करते थे। उसका पति आए दिन मारपीट करता था। सोमवार की सुबह नीरज का उसकी सास व देवर से विवाद हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे नीरज का शव गांव निवासी के खेत में पॉपुलर के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह, एसएसआई ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान मृतका के पिता ने पति, सास, देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हसनपुर के नायब तहसीलदार को बुलाकर उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। उसने खुदकुशी की है। तहरीर मिलने पर मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

पिता बोले,  सुबह नौ बजे से गायब थी नीरज

जिस विवाहिता का शव खेत में पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला, उसके पिता मोमराज सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनको बेटी की मौत की जानकारी मिली तो फौरन यहां पर पहुंचे। इस दौरान उनको ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उसके साथ मारपीट की गई थी।



इसके बाद सुबह नौ बजे से वह गायब हो गई। मगर ससुराल वालों ने उसे तलाश नहीं किया। उनको भी सूचना नहीं दी गई। उनकाे अन्य किसी ग्रामीण ने फोन कर मौत की खबर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed