फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body girl found hanging Kikar forest, villagers are expressing some other apprehensions

Amroha: कीकर के जंगल में फंदे पर लटका मिला युवती का शव, ग्रामीण जता रहे कुछ और ही आशंका, पुलिस मौके पर पहुंची

Sat, 09 Dec 2023 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

किशोरी की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाया है। ग्रामीणों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead body girl found hanging Kikar forest, villagers are expressing some other apprehensions
फंदे से लटका मिला किरन का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगली क्षेत्र के कीकर वन में किशोरी का शव पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर खादर में बृहस्पतिवार की शाम गांव निवासी कुंवरपाल सिंह की बेटी 16 वर्षीय बेटी किरन जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी।

विज्ञापन


शाम तक भी नहीं लौटी। तलाश की गई तो गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कीकर के जंगल में पेड़ से दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। पहले शव का बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जाने लगी थी।
विज्ञापन


बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर की थी। ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

रजबपुर में दोस्त के मौसेरे भाई की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे मेडिकल संचालक विकास कुमार (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गश्त करती हुई घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पड़ा देखा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के भेड़ा भरतपुर गांव में कल्लू सिंह का परिवार रहता है।

उनका बेटे विकास कुमार का कलक्ट्रेट के सामने मेडिकल स्टोर है। दवाइयों के थोक विक्रेता थे। विकास कुमार के परिवार में पत्नी शिखा के अलावा एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक विकास कुमार अपने दोस्त के मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जोया स्थित बैंक्वेट हॉल गए थे। रात को करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

जैसे उनकी बाइक रजबपुर होते हुए कफूरपुर फटाक से आगे मधीपुरा तिराहे पर पहुंची। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई। करीब एक बजे रजबपुर थाना पुलिस गश्त करती हुई मौके पर पहुंची तो हादसे की जानकारी हुई।


पुलिस के द्वारा जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के चचेरे भाई अंकित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed