फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,cultural,mehndi

मेहंदी प्रतियोगिता में मीनाक्षी, मधु ने पाया प्रथम स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
amroha,cultural,mehndi
गजरौला। आजादी के अमृत महोत्सव पर सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जय भारत इंटर कॉलेज में हरियाली तीज कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सुंदर डिजाइन बनाए। इसमें मधु ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कीर्ति, श्वेता, निकिता, मीनाक्षी, तनुष्का, रोशनी, मुस्कान, खुशी, राखी, सुरूचि ने प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सुंदर और आकर्षक डिजाइन बनाए। प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता का परिचय दिया। मीनाक्षी ने प्रथम, तनुष्का ने द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रविणिका पांडेय, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर शोभित शर्मा, राहुल शर्मा, पारुल दिवाकर, सुनैना, सुहाना, नम्रता, शालू, टीना, किट्टू, ईशा, हिमानी, सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन हिमानी शर्मा ने किया। उधर रेलवे स्टेशन रोड स्थित जय भारत इंटर कॉलेज में शनिवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आशी, आरती, सलोनी, मधु, खुशी, माही, राशि, अंजली, मुस्कान, प्रीति, डोली, आराध्या, राधिका आदि ने प्रतिभाग कर अपनी कलात्मतकता का परिचय दिया। इसमें कक्षा 11 की छात्रा मधु ने प्रथम, कक्षा दस की निशा ने द्वितीय और कक्षा 11 की सलौनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अनुराधा, कुमारी शिवांगी, कुमारी कामिनी, कुमारी खुशबू, प्रीति आदि मौजूद रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य प्राची शर्मा, कुमारी सरिता, उपासना, कुमारी मंजू, कुमारी अनीता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
हसनपुर। क्षेत्र के एसएलजे पब्लिक स्कूल हाकमपुर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रधानाचायार्य शिवानी त्यागी ने छात्राओं को हरियाली तीज का महत्व समझाया। कहा कि इस दौरान आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वनती की याद में मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए और अविवाहित युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। एकीकृत विद्यालय झुंडी माफी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने खुले मन से कलाकारी दिखायी। नूर फातिमा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय व स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यहां इंचार्ज अध्यापक विनोद कुमार गौतम, मुजीबुर्रहमान, ऋतु भटनाग , अनिल कुमार, देवराज सिंह, जीशान, चंचल कश्यप रहे। शहर के गोल्डन पेटल्स इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य शिल्पी रस्तौगी ने छात्राओं के रचनात्मक विकास के लिए मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। चेयरमेन ख़ुर्रम आजाद खान मौजूद रहे। नगर के योगेंद्र नाथ सक्सेनप कालेज आफ फार्मेसी में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। चेयरमैन गोपाल सक्सेना ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। उन्होंने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता की विजेताओं को जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
मेंहदी प्रतियोगिता में दीक्षा चौहान, निबंध में प्रगति अव्वल रही
अमरोहा। शिव ब्रिलियंट एकेडमी में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेंहदी, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में दीक्षा चौहान, निबंध में प्रगति अव्वल रही।
शनिवार को एकेडमी में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर एवं मनमोहक मेंहदी लगा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता में दीक्षा चौहान ने पहला, दीक्षा पाल एवं राधिका ने संयुक्त रूप से दूसरा, दीपिका ने तीसरा, निबंध प्रतियोगिता में प्रगति चौधरी ने पहला, अनन्या ढाका ने दूसरा तथा कौशल्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से राकेश शर्मा, किशन शर्मा ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बच्चों का मनोबल बढता है। उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। प्रधानाचार्य ललित शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आवाहन किया। इस दौरान राजीव शर्मा व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

मेहंदी प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित
हसनपुर। इनरव्हील क्लब आस्था के द्वारा तीज के उपलक्ष्य में नगर के कई इंटर कॉलेजों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। नगर के सभी विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 70 छात्राओं को चुना गया। सीनियर ग्रुप में जीजीआईसी स्कूल की वंशिका ने प्रथम, जीजीआईसी की इकरा दूसरा और पुरुषोत्तम शरण स्कूल की मनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षा ने प्रथम, विद्या मंदिर की दिशा में दूसरा और पुरुषोत्तम शरण की इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य अंकिता शर्मा और प्रबंधक दीपाली का सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव सपना अग्रवाल, आईएसओ मेघा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरती अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉली अग्रवाल,सविता चावला, बबीता, रेखा, अनुभा, अलका रस्तोगी, नेहा अग्रवाल, दिव्या रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed