{"_id":"5ad8efe54f1c1b54098b56bd","slug":"amroha-cuccumber-is-surved-in-six-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह राज्यों के खाने की थाली में सज रहा अमरोहा का खीरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह राज्यों के खाने की थाली में सज रहा अमरोहा का खीरा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के खेतों में फैली खीरे की बेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाला अमरोहा बागवानी में भी पीछे नहीं हैं। यहां का बैगन, शिमला मिर्च और करेला के अलावा खीरा भी दिल्ली समेत छह राज्यों में खाने का जायका बढ़ा रहा है। सलाद की थाली में अमरोहा का खीरा सज रहा है। यहां बड़ी संख्या में खीरा की खेती की जाती है।
गर्मी को मौसम आते ही अमरोहा का खीरा दिल्ली समेत देश के कई राज्यों और बड़े शहरों में अमरोहा का खीरा पसंद किया जा रहा है। हर रोज पांच सौ क्विंटल खीरा देश की राजधानी दिल्ली और यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाण, पंजाव और उत्तराखंड के कई बड़े शहरों के लिए सप्लाई होता है। शहर के आस-पास स्थित सैकड़ों बीघा जमीन में फैले खीरा की खेती से जहां किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है तो वहीं क्षेत्र की करीब हजारों बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
- किसान धर्मपाल सिंह सैनी के मुताबिक बागवानी के क्षेत्र में अमरोहा पहले पायदान पर है। गर्मी का मौसम यानि अप्रैल महीने में खीरा की फसल शुरू हो जाती है। फसल तैयार होते ही खीरा व्यापारी संपर्क साधना शुरू कर देते है। व्यापारी दिल्ली की आजादपुर मंडी और अन्य राज्यों के तमाम बड़े महानगरों की सब्जी मंडियों से मिलने वाले रोज के रेटों पर खीरा की खरीददारी करते हैं। हालांकि कुछ बड़े किसान खुद ही बाहर एक्सपोर्ट करते हैं।