फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Crime News Kidnapping accused absconded from hospital

बच्ची के अपहरण का आरोपी फरार: मुठभेड़ में लगी थी गोली, अस्पताल से हथकड़ी समेत भागा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 13 Dec 2022 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Dec 2022 11:50 AM IST
सार

गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी सुरक्षा में रेहरा थाने में तैनात दरोगा अनूप सिंह, सिपाही कपिल कुमार और सुनील कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन
Amroha Crime News Kidnapping accused absconded from hospital
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ में घायल सात वर्षीय बच्ची के अपहरण का आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस के होश उड़ गए। एसपी, एसपी और सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आरोपी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। उसकी सुरक्षा में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी तैनात थे। मामले में तीनों पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहीं एसपी ने रहरा इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


अमरोहा के रहरा थानाक्षेत्र के गांव बांसका कलां निवासी नाजमीन पत्नी अबरार की सात वर्षीय बेटी सोफिया एक दिसंबर की दोपहर को घर के बाहर कुछ दूरी पर ठेले से चाऊमीन खरीदने के लिए घर से गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने धीरज नाम के एक तीस वर्षीय भिखारी पर अपहरण का शक जताया था। उसे एक व्यक्ति ने बच्ची को ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने मामले में आरोपी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस अरावली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसकी पहचान धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान खान के रूप में हुई। ये आरोपी सात वर्षीय बच्ची का अपहरण करके ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी सुरक्षा में रेहरा थाने में तैनात दरोगा अनूप सिंह, सिपाही कपिल कुमार और सुनील कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आरोपी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बताते हैं की रात करीब तीन बजे तीनों पुलिसकर्मी सो गए। तभी आरोपी धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान खान हथकड़ी समेत अस्पताल से फरार हो गया।

आंख खुलने पर सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिसकर्मी अचंभित रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। एसपी आदित्य लांग्हे और एएसपी राजीव कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल की। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई।

जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी की तलाश में जुट गई। कई घंटे की छानबीन के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले रहरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा, दरोगा अनूप सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कपिल कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed