फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Constable tried kill student, case registered against family members

अमरोहा: सिपाही ने बीए की छात्रा से किया दुष्कर्म, शिकायत पर गुपचुप तरीके से की शादी, अब हत्या की कोशिश में केस

Sat, 30 Sep 2023 10:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:07 AM IST
सार

छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी नहीं की तो उसने शिकायत अधिकारियों से की। इससे डरकर सिपाही ने उससे गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद वह लगातार मारपीट और अभद्रता कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Amroha: Constable tried kill student, case registered against family members
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ननिहाल में रहकर पढ़ने वाली बीए की छात्रा से पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सिपाही की शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। सिपाही ने जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामले में नौगांवा सादात पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल समेत उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रहकर बीए में पढ़ती थी।
विज्ञापन


यहां उसकी मुलाकात विनीत कुमार से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि विनीत शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसकी नौकरी यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लग गई। जिसके बाद वह शादी करने से मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने आरोपी सिपाही की करतूत पुलिस के उच्च अधिकारियों को बताई। विभागीय कार्रवाई के डर से विनीत कुमार ने मुरादाबाद के आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद सिपाही विनीत कुमार का व्यवहार ठीक नहीं रहा।

वर्तमान में विनीत कुमार की पोस्टिंग अयोध्या पुलिस लाइन में है। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह विनीत को फोन करती है तो गाली-गलौज करता है। जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं कांस्टेबल विनीत कुमार के परिजनों ने भी उसकी पिटाई की।

देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने मारपीट का घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में घर रहती है। कुछ दिन पहले पीड़िता अयोध्या पहुंची और पति विनीत कुमार को समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि यहां विनीत कुमार ने दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी अयोध्या से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात पुलिस से की।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में कांस्टेबल विनीत कुमार और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली गलौज, छेड़खानी और हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed