अमरोहा कांग्रेस में रार: सचिन चौधरी से पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण, पूर्व एमपी दानिश अली को कहे थे अपशब्द
पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ वीडियो वायरल करने पर कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने उन्हें अपशब्द और धमकी भरी भाषा के प्रयोग के लिए सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। दानिश अली और सचिन के बीच विवाद लोकसभा टिकट की दावेदारी से शुरू हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनपर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप है। साथ ही पूर्व सांसद दानिश अली को अपशब्द और उनके विरुद्ध धमकी भरी भाषा का प्रयोग करने के मामले में उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सात दिन के भीतर अपना संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर सचिन चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल की ओर से जारी की गई चिट्ठी बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
पूर्व सांसद दानिश अली को धमकी: 'अमरोहा आए तो रमेश विधूड़ी वाला हाल करेंगे, तुम समाज के खिलाफ कर रहे हो काम'
दो माह पहले गढ़मुक्तेवर एक प्रेसवार्ता में दानिश अली ने किसी सवाल के जवाब में सचिन को पहचानने से इनकार कर दिया। जवाब में सचिन ने एक वीडियो वायरल कर पूर्व सांसद पर तीखा प्रहार किया।
करीब 16 मिनट से ज्यादा के वीडियो में सचिन ने फोन स्क्रीन पर एक फिल्म का शॉट भी दिखाया, जिसमें नायक और खलनायकों के स्थान पर उनके व पूर्व सांसद के चेहरे फिट किए गए।
वीडियो में खुद के बयान की रिकॉर्डिंग भी शामिल की है, जिसमें उन्होंने दानिश अली को निशाने पर रखाते हुए कहा था कि दानिश मुझे नहीं जानते कोई बात नहीं। अगर आप मुझे नहीं जानते यह सोचने का विषय है। मैं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का मेंबर हूं।
मैं कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी रहा हूं, मैं पार्लियामेंट का चुनाव भी लड़ा हूं। अभी तक दानिश अली कांग्रेस में मेंबर भी नहीं है। छह साल में तीन पार्टी बदल चुके हैं। दुश्मनी आप करिए आपका हक है, लेकिन हमारे लोगों को बरगलाइए मत।
पूरे क्षेत्र को पता है कि आप जिला अध्यक्ष नहीं बनवा पाए। यदि आप यह चाह रहे हैं कि बड़े नेताओं का नाम लेकर किसी को डरा लेंगे तो ऐसा नहीं होगा। अपनी भाषा शैली में सुधार करिए, सम्मान देंगे सम्मान मिलेगा। इस पर पूर्व सांसद दानिश अली ने भी अपनी प्रतिक्रया देते हुए वीडियो दो महीने पुराना बताया था।
अमरोहा कांग्रेस में रार: पूर्व सांसद दानिश अली और सचिन चौधरी में तकरार, एक-दूसरे पर कसा तंज, जानें पूरा मामला
जिसमें उन्होंने सचिन चौधरी नाम के व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया था। कहा था कि मैं इसे स्तर ही नहीं समझता। अगर हम हर किसी का जवाब देंगे तो कर ली राजनीति।
आज की तारीख में वह पार्टी में कोई पदाधिकारी भी नहीं है। हमने संगठन से कुछ फर्जी लोगों की रुखसती कर दी है, इसलिए बौखला रहे हैं। दोनों नेताओं की जुबानी जंग इन दिनों कांग्रेस समेत अन्य संगठनों के बीच भी चर्चा का विषय बनी है।