अमरोहा: आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 की धज्जियां उड़ाने में भाजपा प्रत्याशियों समेत 89 पर मुकदमा
हसनपुर में प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी के ममेरे भाई महेश खड़कवंशी और 60-70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महेश खड़कवंशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर और नौगावां सादात विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट मिलने के बाद खुश प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया। आचार संहिता का भी ख्याल नहीं किया। आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हसनपुर में प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी के ममेरे भाई महेश खड़कवंशी और 60-70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महेश खड़कवंशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे।
देवेंद्र नागपाल समेत आठ लोग नामजद
गजरौला में नौगांवा सादात प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।