{"_id":"661a7bd9931d6eb80306aa91","slug":"amroha-car-riders-abducted-shopkeeper-for-demanding-money-for-momos-three-accused-caught-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मोमोज के रुपये मांगने पर कार सवारों ने दुकानदार को किया अगवा, सौ मीटर दूर जाकर फेंका, तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मोमोज के रुपये मांगने पर कार सवारों ने दुकानदार को किया अगवा, सौ मीटर दूर जाकर फेंका, तीन आरोपी पकड़े
Sat, 13 Apr 2024 06:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:04 PM IST
सार
अमरोहा में मोमोज के रुपये मांगने पर कार सवारों ने दुकानदार को अगवा कर दिया। पुलिस के सक्रिय होने के बाद आरोपी उसे फेंककर चले गए। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने सामान के तीस रुपये मांगना मोमोज विक्रेता को भारी पड़ गया। सवारों ने मोमोज विक्रेता को अगवा कर लिया। इसके बाद में उसे घटनास्थल से सौ मीटर दूर फेंक कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रोड स्थित न्यू रोडवेज के पास रहने वाले योगेश सैनी बंबूगढ़ चौराहे पर मोमोज का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार उनके ठेले पास रुकी।
विज्ञापन
जिसमें चार युवक ठेले के पास पहुंच गए। मोमोज पैक कराने के बाद बिना रुपये दिए ही कार में बैठने लगे। इस दौरान योगेश सैनी ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों उसे जबरदस्ती कार में डालकर अगवा कर लिया लिया। लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
तभी आरोपी मोमोज विक्रेता योगेश को कैलसा बाईपास रोड की तरफ ले जाने लगे। चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिस भी सक्रिय हो गई। तब आरोपी पकड़े जाने के डर से मोमोज विक्रेता को सैनी धर्म कांटे के पास चालती कार से फेंक दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से कार नंबर की तस्दीक की। इस मामले में पुलिस ने मोमोज विक्रेता योगेश सैनी की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में राजीव, सीटू और प्रिंस निवासी जग्गा नगला थाना डिडौली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।