{"_id":"65f293efb45623b31d045775","slug":"amroha-car-caught-fire-after-overturning-passengers-jumped-to-save-their-lives-four-people-injured-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कार पलटने के बाद बन गई आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान, खाई में गिरने से चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कार पलटने के बाद बन गई आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान, खाई में गिरने से चार लोग जख्मी
Thu, 14 Mar 2024 11:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:36 AM IST
सार
अमरोहा के रहरा में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसे बाद उसमें आग भड़क उठी। घटना के दौरान सवारों में चीखपुकार मच गई। चारों ने वाहन से कूदकर जान बचाई। इसके बाद अस्पताल में उपचार करवाया।
विज्ञापन
अमरोहा के रहरा में लगी कार में आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
रहरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी कार से कूदकर लोगों ने जान बचाई। इस हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी सौरभ दूबे , सुमित सैनी, अंकित कश्यप, सुभम सैनी क्रेटा कार में सवार होकर रहरा थाना की जल्लोपुर चौकी क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर निवासी रामू कश्यप व श्रीचंद कश्यप के घर शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बरतौरा- तरौली के बीच लिंक मार्ग पर जंगली जानवर से बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
उधर, कार में सवार घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से सुमित, अंकित, सुभम, को रेफर किया गया है। कार मालिक का कहना है कि जहां हादसा हुआ। उसके पास ही पेट्रोल पंप था। जिससे।आग बुझाने के लिए फायर सिलिंडर मांगा, लेकिन मदद नहीं मिल सकी।
सीओ दीप कुमार पन्त का कहना है कि आग से कार बुरी तरह से जल गई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।