फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha businessman going Bareilly to meet mother from Delhi died in an accident probe on

अमरोहा: दिल्ली से बरेली जा रहे कारोबारी की हादसे में मौत, मां करती रह गई इंतजार

Mon, 28 Feb 2022 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Feb 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Amroha businessman going Bareilly to meet mother from Delhi died in an accident probe on
मृतक व्यापारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बरेली जा रहे कपड़ा ड्राई क्लीनिंग फैक्टरी संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ। बरेली जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला गोसाई गोठिया जोगी नवादा में प्रेम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अखिलेश कुमार दिल्ली के करावल नगर में कपड़ा (शर्ट) ड्राई क्लीनिंग की फैक्टरी चलाता था।
विज्ञापन


अखिलेश कुमार अपनी पत्नी कोमल, एक बेटी और अपने पिता प्रेम सिंह के साथ करावल नगर में ही रहता था। जबकि उनकी माता बरेली में रहती हैं। रविवार को अखिलेश कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी माता से मिलने बरेली आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से निकलते ही उसकी बाइक को किसी बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। लेकिन अखिलेश की मौत हो गई।


खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक अखिलेश कुमार के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर बोलेरो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed