फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Businessman and friend killed in collision with truck, car blown to pieces in accident

Amroha: भूसा लदे ट्रक की टक्कर से बीड़ी कारोबारी समेत दो दोस्तों की मौत, हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे

Mon, 09 Oct 2023 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:05 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त बिजनौर में चल रहे मेला देखने गए थे। रात को लौटने के दौरान उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Amroha: Businessman and friend killed in collision with truck, car blown to pieces in accident
अमरोहा के कारोबारी और उनके दोस्त की हादसे में मौत(FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में रविवार की देर रात बिजनौर में मेला देखकर लौट रहे कार सवार बीड़ी कारोबारी सिम्मी उर्फ शाहरुख (42)और उनके दोस्त जावेद उर्फ पंडित (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार की टक्कर भूसा लदे ट्रक से हुई। मौके पर पहुंचे परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शवों को घर ले आए।

विज्ञापन


इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। दो दोस्तों की मौत से कस्बे में मातम पसरा हुआ है। कारोबारी सिम्मी मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले अहमद हसन के बेटे हैं। उनके बड़े भाई नदीम नौगावां सादात नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। सिम्मी उर्फ शाहरुख के परिवार में पत्नी सना परवीन के अलावा दो बेटे साद हसन और मोहम्मद सजेन हैं।
विज्ञापन


जावेद उर्फ पंडित भी नई बस्ती के रहने वाले परचुन के दुकानदार इरफान के बेटे थे। जावेद उर्फ पंडित चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। सिम्मी और जावेद दोनों अच्छे दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक बिजनौर जनपद के फीना में मेला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा रविवार की शाम दोनों कार में सवार होकर मेला देखने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार फीना तिराहे के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। तभी अमरोहा से बिजनौर की तरफ जा रहे भूसा लदे ट्रक से टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर के परखच्चे उड़ गए और हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को घर ले आए। सोमवार को परिजनों ने शवों को सुपुर्द-ए-खाक एक खाक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed