{"_id":"65e959df35af38a8e10c7f76","slug":"amroha-bus-full-of-shiva-devotees-suddenly-caught-fire-35-people-were-board-saved-their-lives-by-jumping-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों से भरी बस में अचानक लगी आग, 35 लोग थे सवार, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों से भरी बस में अचानक लगी आग, 35 लोग थे सवार, कूदकर बचाई जान
Thu, 07 Mar 2024 11:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (मंडी धनौरा) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (मंडी धनौरा) अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:39 AM IST
सार
महाशिवरात्रि पर गंगा जल लाने के लिए मंडी धरौना से हरिद्वार जा रहे भक्तों की बस में अचानक आग लग गई। इसे देखकर बस में सवार लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को रोक दिया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव वालीपुर के निकट श्रद्धालुओं से भरी निजी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उनमें चीखपुकार मच गई। श्रद्धालुओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। शेरपुर से ग्रामीणों ने शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने के लिए एक निजी बस किराये पर ली थी। गांव से बुधवार देर रात सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले।
विज्ञापन
बस डींगरा फीना मार्ग पर रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव वालीपुर के निकट पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस चालक ने आग देख बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। सभी सवारियों से बस से नीचे उतरने के लिए कहा गया। लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। डींगरा व रसूलपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के चलते यहां से गुजर रहे कांवड़ियों व राहगीरों को रोका गया। मौके पर दमकल टीम को भी बुला लिया गया। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बस जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस हरिद्वार जा रही थी। इसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।