फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bull stuck between walls all night in Gajraula, freed by cutting the wall

अमरोहा: गजरौला में रात भर दीवारों के बीच फंसा रहा सांड़, सुबह ड्रिल मशीन से दीवार काट करवाया आजाद

Mon, 02 Oct 2023 05:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 05:35 PM IST
सार

दीवारों के बीच सांड़ के फंसे होने की जानकारी के बाद मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। उन्होंने ड्रिल को बुलाकर दीवार कटवाई। इसके बाद सांड़ को मुक्त करवाया गया। 

विज्ञापन
Amroha: Bull stuck between walls all night in Gajraula, freed by cutting the wall
गजरौला में दो दीवारों के बीच फंसा सांड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गजरौला नगर में सांड़ रात भर दो दीवारों के बीच फंसा रहा। सुबह सैर करने गए लोगों ने उसे फंसा देख ड्रिल मशीन वाले को बुलाया। जिसके घंटे भर की मशक्कत के बाद दीवार को काट  सांड़ मुक्त कराया गया। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की दीवार मोहल्ला गुरु गोविंद सिंह नगर के घरों से लगी है।

विज्ञापन


पैदल निकलने के लिए तंग गली है। रविवार रात किसी समय काले रंग का सांड़ उधर घूमते हुए आया। वह तंग गली से निकल रहा था। मगर आकार बड़ा होने के कारण फंस गया। वह इस तरह फंस गया कि आगे-पीछे होना भी मुश्किल हो गया। सोमवार की सुबह भ्रमण करने निकले लोगों ने उसे फंसा देखा तो हैरत में रह गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़कर इधर-उधर के लोगों को बुलाया। इसके बाद उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। बाद में मोहल्ले के अशोक कुमार ने ड्रिल मशीन वाले को बुलाया। उसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक तरफ की दीवार काटी तब जाकर वह मुक्त हुआ। इस बीच लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed