फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha brajghat bridge car collides with bike 10 year old girl injured

अमरोहा: ब्रजघाट पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 10 वर्षीय बच्ची घायल

Mon, 16 May 2022 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 May 2022 01:18 PM IST
सार

मृतक और घायल कौन हैं, यह पता नहीं चल पाया है।  मृतक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। बालिका की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दी गई है। कार और बाइक पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं।

विज्ञापन
Amroha brajghat bridge car collides with bike 10 year old girl injured
- फोटो : Social Media

विस्तार

अमरोहा के गजरौला स्थित ब्रजघाट पुल पर कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दस वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा है और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे गजरौला थानाक्षेत्र में ब्रजघाट पुल पर बाइक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। कार दिल्ली की दिशा से आ रही थी। बाइक सवार व उस पर पीछे बैठी दस वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बालिका को निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाइक चलाने वाले को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक और घायल कौन हैं, यह पता नहीं चल पाया है।  मृतक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा है। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। बालिका की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दी गई है। कार और बाइक पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed