{"_id":"65322141d9564d13a8033f73","slug":"amroha-bodies-three-friends-who-drowned-canal-recovered-rescue-was-going-24-hours-fourth-one-was-saved-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: नहर में डूबे तीनों दोस्तों के शव बरामद, चौबीस घंटे से चल रहा था रेस्क्यू, चौथे को आसपास वालों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: नहर में डूबे तीनों दोस्तों के शव बरामद, चौबीस घंटे से चल रहा था रेस्क्यू, चौथे को आसपास वालों ने बचाया
Fri, 20 Oct 2023 12:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:12 PM IST
सार
हसनपुर के मध्यगंगा नहर में वीरवार को चार दोस्त नहाने के लिए उतरे थे। तेज बहाव के दौरान चारों उसमें डूबने लगे। चारों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक को बचा लिया था। तीन की तलाश में बचाव अभियान चल रहा था।
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में डूबे युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यगंगा नहर में नहाते समय डूबने वाले तीन दोस्तों के शव शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद किए गए। तीनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। बृहस्पतिवार को नहाते समय चार दोस्त डूब गए थे। एक युवक को सकुशल बचा लिया गया था लेकिन तीन लापता हो गए थे।
विज्ञापन
गोताखोरों रातभर उनकी तलाश में लगे रहे। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव जीहल निवासी नदीम (18) पुत्र चांद खां, नवाजिश (19) पुत्र वाहिद, उस्मान (20) पुत्र बुंदू और शारिक पुत्र खुर्शीद चारों दोस्त थे। गांव के नजदीक से मध्यगंगा नहर गुजर रही है। चारों दोस्त नहर में स्नान के लिए चले गए थे।
विज्ञापन
नहाते समय अचानक चारों दोस्त डूबने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने किसी तरह से शारिक को सकुशल बाहर निकाल लिया था। अन्य तीन दोस्त लापता हो गए थे। पानी के तेज बहाव की वजह से डूबे युवक नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के अधिकारी रात भर गोताखोरों की मदद से मध्य गंगा नहर में डूबे युवकों को तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह तीनों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद किए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। तीन युवकों के शव मिलने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मरने वालों में दो युवक चचेरे तहेरे भाई हैं। एक ही परिवार में दो युवकों की मौत होने पर परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मध्य गंगा नहर में डूबने वाले तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।