फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha BJP zila mantri suman saini flat looted by thieves cash and jewelry

बेखौफ चोर: भाजपा की जिलामंत्री के बंद फ्लैट के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

Mon, 21 Mar 2022 02:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Mar 2022 02:54 PM IST
सार

आठ महीने पहले सुमन सैनी की शादी होने के बाद फ्लैट की देखरेख उनके पिता रामकिशन सैनी करते हैं। पिछले कई दिन से फ्लैट बंद था।

विज्ञापन
Amroha BJP zila mantri suman saini flat looted by thieves cash and jewelry
अमरोहा में जिला मंत्री के फ्लैट पर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में बेखौफ चोरों ने भाजपा कार्यालय के पास बनी कॉलोनी में भाजपा नेत्री के फ्लैट के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत तीन लाख रुपये का समान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। घटना की तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरगढ़ में रामकिशन सैनी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रामवती देवी की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। जबकि उनकी बेटी सुमन सैनी भाजपा की जिला मंत्री हैं। सुमन सैनी का एक फ्लैट जो रोड स्थित सिटी होम कॉलोनी में है।
विज्ञापन


आठ महीने पहले सुमन सैनी की शादी होने के बाद फ्लैट की देखरेख उनके पिता रामकिशन सैनी करते हैं। पिछले कई दिन से फ्लैट बंद था। इसी बीच बेखौफ चोर फ्लैट के ताले तोड़कर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जेवर भाजपा नेत्री की मां रामवती देवी के थे। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की जानकारी भाजपा नेत्री सुमन सैनी को दी। पॉश कॉलोनी में भाजपा जिलामंत्री के घर में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस से होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत इकट्ठा किए। पीड़ित भाजपा नेत्री के पिता ने घटना की तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल कर चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
अमरोहा के जोया रोड स्थित सिटी होम कॉलोनी में डॉक्टर, मास्टर के अलावा कारोबारियों के परिवार रहते हैं। कॉलोनी में कई सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के भी आवास हैं। अब पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed