फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: BJP Minority Morcha President assaulted, entered the house and carried out the incident

Amroha: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष से मारपीट, घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम, पुलिस कर रही जांच

Sat, 13 Apr 2024 02:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली(अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:45 PM IST
सार

अमरोहा में बीजेपी नेता से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही है। भाजपा नेता ने बताया कि मारपीट करने आए लोगों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Amroha: BJP Minority Morcha President assaulted, entered the house and carried out the incident
अमरोहा में बीजेपी नेता से मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

घर में घुसकर भाजपा नेता के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना रहरा क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी रिफाकत चौधरी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में मंडल अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


वह अपने चाचा के साथ लोगों से ईद मिलने जा रहे थे। रास्ते में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता से कहासुनी हो गई। इसके बाद घर में घुसकर भाजपा नेता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर नासिर, राशिद, हारिश निवासी गांव बुरावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रास्ते पर स्कूटी में कार भिड़ने के बाद चाकूबाजी 
हसनपुर में रास्ते पर खड़ी स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शाहदत बृहस्पतिवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान दुकान के सामने खड़ी स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कार सवार लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते चाकूबाजी हो गई।

इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट व चाकूबाजी में शाहदत, उसका भाई अफजल व साला रसीद घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। 

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अदनान निवासी मोहल्ला होलीवाला कस्बा हसनपुर, दानिश निवासी मोहल्ला होलीवाला, रियाज कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed