{"_id":"668d224d98e8ce823906491e","slug":"amroha-bhakiyu-leader-hit-by-vehicle-seriously-injured-dies-during-treatment-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: भाकियू नेता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी.. पहुंचाए गए अस्पताल, उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: भाकियू नेता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी.. पहुंचाए गए अस्पताल, उपचार के दौरान दम तोड़ा
Tue, 09 Jul 2024 05:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला सचिव राकेश कुमार गिल (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश कुमार गिल रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चोटीपुरा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को राकेश कुमार गिल किसी काम से अमरोहा तहसील गए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद देर शाम घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बागड़पुर गांव के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार गिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल राकेश कुमार गिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।