फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Beer shop salesman shot in protest against robbery, case registered

Amroha: बाइक सवार बीयर की दुकान में पहुंचे, फिर करने लगे लूट, सेल्समैन ने विरोध किया तो मार दी गोली

Fri, 16 Feb 2024 02:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (डिडौली) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (डिडौली) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

डिडौली में बीयर दुकान के सेल्समैन को बाइक सवारों ने गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दुकान में काम करने वाले युवकों ने बताया कि दोनों आरोपी नकदी लूटने की कोशिश कर रहे थे।  

विज्ञापन
Amroha: Beer shop salesman shot in protest against robbery, case registered
डिडौली में युवक को गोली मारी ( प्रतीकात्मक ) - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिडौली में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने बीयर की दुकान के सेल्समैन रामकेश (50) को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक करके बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। सेल्समैन रामकेश डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर कलां गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई परवीन वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। नेशनल हाईवे से चौधरपुर से मनौटा रोड पर अंग्रेजी देशी शराब और बीयर की तीन दुकानें हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी शराब की दुकान भीकनपुर मूंढा निवासी मोहित चौधरी की पत्नी के नाम पर है। बीयर की दुकान मुन्नी देवी और देशी शराब की जाहिद अली के नाम पर है। रामकेश बीयर की दुकान बतौर सेल्समैन नौकरी करते हैं। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे सेल्समैन रामकेश दुकान के बाहर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और दुकान के भीतर घुसकर नगदी लूटने की कोशिश करने लगे। ये देखकर सेल्समैन रामकेश दौड़कर दुकान में पहुंचे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग निकले। गोली लगने से लहूलुहान रामकेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।

तुरंत ही बराबर में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन शक्ति सिंह ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल सेल्समैन को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी राजीव कुमार सिंह और सिटी अरुण कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।


घायल सेल्समैन की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से लेकर आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed