फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha became first in voting

महिलाओं ने दिखाया दम, अमरोहा नंबर वन

Thu, 16 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 16 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
amroha became first in voting
चुनाव
जिले के मतदाताओं ने मतदान करने में इस बार नए रिकार्ड बना डाले इतिहास रच दिया हैं। जिले में बंपर वोटिंग हुई है। जिले में ओवर आल मतदान का प्रतिशत 72.36 फीसदी रहा है। अमरोहा जनपद मंडल में टॉप पर रहा। जिले में आयोग की मुहिम रंग लाई है। लोकतंत्र के महापर्व में जिले में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है। जनपद का नाम ऊंचा किया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान जागरूकता को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए गए थे। इसमें जिला प्रशासन की अहम भूमिका रही थी। जिलेभर के स्कूल, कालेजों में मतदान जागरूकता का अलख जगाया गया। मतदाताओं में जागरूकता का ऐसा असर हुआ कि सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अमरोहा ने पूर्व विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत का रिकार्ड तोड़ते हुए इतिहास रचा दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, इस बार 72.36 फीसदी मतदान हुआ है। नौगावां सादात में जहां 76.16 फीसदी मतदान हुआ है वहीं, हसनपुर में 74.31 फीसदी हुआ। धनौरा सीट पर 70.06 और अमरोहा पर 68.64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग को मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भेज दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed