{"_id":"6620570b39807b0e37025a84","slug":"amroha-b-dca-sambhal-won-their-respective-matches-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-117286-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा बी, डीसीए संभल ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा बी, डीसीए संभल ने जीते अपने-अपने मैच
Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला स्तरीय अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अमरोहा ए और अमरोहा बी के बीच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुआ। जिसे अमरोहा बी ने जीता। दूसरा मुकाबला डीएसए संभल और डीएसए मुरादाबाद के बीच मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेला गया। जिसे डीसीए संभल ने जीता।
पहले मैच में अमरोहा बी ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया। अमरोहा ए ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए। अजहरुद्दीन ने 70, सुहैल ने 59, रितिक सिद्दू और राहिल खान ने 32-32 रन बनाए। अमरोहा बी के लिए गेंदबाजी में गौरव ने 2 व चिराग शर्मा, मोहम्मद अरवाज, मनोज और अयाज ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा बी ने निर्धारित 40 ओवर 2 विकेट खोकर 217 रन ही बना पाई। टीम के लिए अमान ने नवाद 66, आयुष्मान सिंह ने नवाद 52, आदित्य कुमार ने 27, साहिल सिंह ने 24 रन बनाए। अमरोहा ए के लिए रोनित चौहान ने एक विकेट लिया।
दूसरे मुकाबले में डीएसए मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के कुशल यादव ने 76 व मनी चौधरी ने 52 रन बनाए। डीएसए संभल के लिए कन्हैया ने 4 व कविंद्र ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए संभल ने 30 ओवर में 5 खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए शिवम ने नवाद 60, अजय ने 34 व देवपैसल ने 26 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद के लिए रेयान ने 2, चरित्र, वंश और अभय मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया। पहले मैच में ओवजर्वर मोहम्मद हसीन, दूसरे मैच में चमन सिंह रहे। अंपायर मोहम्मद सायम और कासिम सैफी रहे। दूसरे मैच में फैजान पाशा और अमन खान रहे। स्कोरर उजैफ चौधरी और फैजान रहे। इस दौरान अमन लिट, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, महमूद अली आदि मौजूद रहे।