फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: After dispute with woman, caste conflict in Mandi Dhanaura area, case registered against 50

Amroha: महिला से विवाद के बाद मंडी धनौरा इलाके में जातीय संघर्ष, मारपीट के बाद पथराव, 50 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 08:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जब कर्मियों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया गया। इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाया गया। 

विज्ञापन
Amroha: After dispute with woman, caste conflict in Mandi Dhanaura area, case registered against 50
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत से चारा लेकर आ रही महिला के साथ विवाद होने पर धनौरी मंडी थाना क्षेत्र के गांव नादनौर माफी में जातीय संघर्ष हो गया। निकटवर्ती गांव बेरखेड़ा के ग्रामीणों ने नादनौर माफी में जाकर महिला के घर पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुची पुलिस पर भी हमला किया गया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के 11 लोगों समेत 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नादनौर माफी की एक महिला सोमवार की शाम चारा लेकर आ रही थी। ग्राम बेरखेड़ा निवासी एक युवक से चारा का बंडल टकरा गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक रवि कुमार की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम प्रधान पति भगवंत सैनी से सूचना दी थी कि निकटवर्ती गांव बेरखेड़ा के एक जाति के लोगों ने दूसरों पर हमला कर दिया है। दोनों ओर से लाठी डंडे व पथराव हुआ। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों तरफ से पथराव किया गया। इसके बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच संघर्ष होने की सूचना मिली थी। पुलिस पर थी पथराव किया गया। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। - श्वेताभ भास्कर, सीओ धनौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed