फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A truck loaded with thread overturned on the highway, two women were trapped, one died

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर धागे से भरा ट्रक पलटा, घर से टहलने निकलीं दो महिलाएं दबीं, एक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 04:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:26 PM IST
सार

रजबपुर हाईवे पर धागे से भरा ट्रक पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद माैके पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Amroha: A truck loaded with thread overturned on the highway, two women were trapped, one died
हादसे में जान गंवाने वाली सावित्री देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

रजबपुर हाईवे पर धागे से भरा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर सावित्री देवी (32) की मौत हो गई। उनके गांव की रहने वाली ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घर से टहलने निकली थीं। ट्रक पलटने के बाद हाईवे किनारे खड़े नीम के पेड़ को चपेट में ले लिया, जिसके गिरने से किसान का टिनशेड ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन


इस हादसे में एक घोड़े की भी मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में भर्ती ममता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक सावित्री देवी रजबपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश सिंह की पत्नी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सावित्री देवी गांव की ही रहने वाली ममता देवी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकली थीं। तभी पंजाब नंबर ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। ट्रक में सूती धागा भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक रसूलपुर गांव के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर अतरासी सर्विस रोड के पास पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सावित्री देवी और ममता दोनों ट्रक के नीचे दब गईं। इतना ही नहीं ट्रक पलटते समय सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद नीम का पेड़ भी बगल में बने विनोद कुमार के टिनशेड पर जा गिरा। गनीमत रही इस दौरान टिनशेड में कोई नहीं था।

ट्रक की चपेट में आकर गांव के ही रहने वाले गंगाशरन के घोड़े की भी मौत हो गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावित्री देवी व ममता देवी को ट्रक के नीचे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता देवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम जैसे हालात बन गए।


पुलिस ने क्रेन से पलटे ट्रक को हटवाया, जिसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा था। मामले में मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed