फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A massive fire broke out in a grape warehouse, brought under control after three hours

Amroha: अंगूर के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा

Fri, 20 Feb 2026 04:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 04:54 PM IST
सार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया रोड स्थित गांव जोई में अंगूर के गोदाम में वेल्डिंग की चिंगारी से भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Amroha: A massive fire broke out in a grape warehouse, brought under control after three hours
अमरोहा में अंगूर के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रमजान माह के लिए इकट्ठा किए गए अंगूर के गोदाम में वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा-जोया रोड पर स्थित गांव जोई की है।

विज्ञापन


कस्बा जोया के मोहल्ला मुंशियान में दिलदार हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद अहमद फल कारोबारी हैं। उन्होंने पास के गांव जोई में फलों का गोदाम बना रखा है। रमजान माह के चलते अहमद ने बड़ी तादाद में अंगूर लाकर गोदाम में रखवाया था।
विज्ञापन


मोहम्मद अहमद पांच साल से फलों का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की दोपहर गोदाम की टीनशेड पर मिस्त्री सोलर पैनल लगाने के लिए वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक वेल्डिंग करते समय चिंगारी फलों के पास रखी पुआल पर गिर गई। जिसके बाद गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगी। धुएं के गुबार देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गोदाम में आग लगते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग धधकने के कारण गोदाम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने ही घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


आग बुझाने से पहले गोदाम में रखें बारह सौ क्रेट अंगूर और 20 हजार खली क्रेट जलकर राख हो गईं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि गोदाम में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे। अग्निकांड में कोई भी मजदूर या मिस्त्री घायल नहीं हुआ है। कोई जनहानी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed