{"_id":"67335680c2cf762877056ebb","slug":"amroha-15-feet-long-python-climbed-mango-tree-created-panic-in-village-forest-department-rescued-it-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: 15 फीट लंबा अजगर आम के पेड़ में चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: 15 फीट लंबा अजगर आम के पेड़ में चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Tue, 12 Nov 2024 06:52 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा जिले के हसनपुर में दिखा अजगर
- फोटो : संवाद
हसनपुर क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में आबादी के नजदीक आम के पेड़ पर अजगर चढ़ गया। जिसे देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में सोमवार देर शाम कुछ ग्रामीण आबादी के नजदीक खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी करीब 15 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों की चहल कदमी के चलते अजगर नजदीक में ही आम के पेड़ पर चढ़ गया। जिसको देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ लिया और दूर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि अजगर को पकड़कर वन में छोड़ दिया गया है। अजगर की लंबाई करीब 15 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन