फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 11 people involved Kanwar Yatra injured, referred Women Kanwariya Higher Center

अमरोहा: कांवड़ यात्रा में शामिल 11 लोग जख्मी, सभी गजरौला सीएचसी में भर्ती, महिला कांवड़िया हायर सेंटर रेफर

Mon, 07 Aug 2023 08:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 08:32 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ में शामिल लोग अलग-अलग हादसों मं जख्मा हो गए। उन्होंने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Amroha: 11 people involved Kanwar Yatra injured, referred Women Kanwariya Higher Center
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला के ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लौट रहे आठ कांवड़िये अलग-अलग सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबह बाइक से कांवड़ में गंगा जल लेने जा रहे दंपती व उनके बेटे की बाइक फिसल जाने से तीनों घायल हो गए।

विज्ञापन


महिला कांवड़िया की हालत गंभीर पर रेफर कर दी गई। सावन माह के पांचवें सोमवार पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए रविवार की रात कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट में कांवड़ लेने आए। कांवड़ में गंगा जल भरकर वापस लौट रहे थे। आगे निकलने और जल्दी पहुंचने की चक्कर में किसी की बाइक फिसल गई तो कोई दूसरे से जा टकराया।
विज्ञापन


मुरादाबाद के कटघर निवासी दुर्गेश रात 11 बजे सीएचसी में भर्ती कराया तो मुकेश को एक बजे लाया गया। मुरादाबाद के नागफनी निवासी अरुण सागर, लाइन पार निवासी लोकेश रात पौने दो बजे बाइक फिसल जाने से घायल हो गए। असमोली का दीपक, संभल के शहजादी सराय निवासी हुकुम सिंह, राजेंद्र सिंह व अभिषेक रात कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर से गुजर रहे बाइक सवार की साइड लगने से उनकी बाइक फिसल गई। तीनों घायल हो गए। रामपुर के सराय गेट निवासी गंगाराम, उनकी पत्नी पूनम व बेटा ध्रुव सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेने जा रहे थे।


गजरौला के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक फिसल गई। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पूनम को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण कहीं पर कोई अव्यवस्था का मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed