फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ambulance workers strike and sloganeering

मांगों पर लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने की हड़ताल, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers strike and sloganeering
अमरोहा के जोई मैदान में विरोध प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। लंबित मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। जोई के मैदान में एकत्र हुए जिले भर के एंबुलेंस कर्मियों ने नारेबाजी की। वहीं, एंबुलेंसों की सेवा ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान दिखाई दिए। उन्हें मजबूरन निजी एंबुलेंसों या अन्य वाहनों को सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को जीवन दायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम चालक और ईएमटी जोया रोड स्थित जोई के मैदान में एकत्र हुए। जिले भर की एंबुलेंस सेवा ठप कर धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी बदलने पर एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को न बदला जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में जान गंवाने वाले आश्रितों के परिवारों को जल्द बीमा राशि 50 लाख रुपये और सहायता राशि सरकार की तरफ से जारी हो। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए। जब तक सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है, तब तक न्यूनतम मजदूरी और 4 घंटे की ओटी देने के साथ प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता मिलना चाहिए। वहीं, एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धामपुर निवासी 70 वर्षीय विशन सिंह जोया सामुदायिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आए थे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने एंबुलेंस से मदद लेने के कोशिश की, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। लिहाजा उन्होंने चोट लगने की जानकारी परिजनों को दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद परिजन उन्हें अन्य वाहन से लेकर गए। प्रदर्शन करने वाले एंबुलेंस फहीम अहमद, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, हरीश, रामबाबू, राघव, कमलजीत, सुमित, मोविन, सुरेंद्र, अजय यादव, अंकुर, अनुज, विनोद, अमित यादव, रामवीर सिंह, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed