फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amavasya: Delhi highway faced traffic jam for five hours in Gajraula, people were restless in the heat

अमावस्या: गजरौला में पांच घंटे जाम से जूझा दिल्ली हाईवे, गर्मी में बिलबिलाए लोग, एंबुलेंस भी फंसीं

Thu, 06 Jun 2024 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 06:27 PM IST
सार

ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इससे पूरे दिल्ली हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से ब्रजघाट गंगा पुल पर लगभग पांच घंटे तक हाईवे जाम रहा। 

विज्ञापन
Amavasya: Delhi highway faced traffic jam for five hours in Gajraula, people were restless in the heat
अमावस्या पर गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा स्नान करते लोग - फोटो : Gajraula Jam

विस्तार

ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर गढ़ मुक्तेश्वर की ओर से ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहन थमने के कारण गजरौला के शहवाजपुर डोर तक भीषण जाम लग गया। पांच घंटे तक श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जाम लगने के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

विज्ञापन


घंटों की मशक्कत से पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को अमावस्या पर गंगा में स्नान करने के लिए ब्रजघाट में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही ट्रेन, रोडवेज और निजी बसों और निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


तड़के में निजी वाहनों और डग्गामार वाहनों को गढ़ मुक्तेश्वर की तरफ से पुल पर जहां-तहां लगा दिया गया। इसके चलते जाम की स्थिति बनने लगी। सुबह करीब आठ बजते-बजते जाम ने नेशनल हाईवे को पूरी तरह से गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद ब्रजघाट से दोनों दिशाओं में जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक वाहनों के पीछे वाहन फंसते गए। सुबह ग्यारह बजे ब्रजघाट से गजरौला की दिशा में गांव शहबाजपुर डोर तक जाम लग गया। यही हाल ब्रजघाट से दिल्ली की दिशा का भी रहा। लोग जाम में पूरी तरह से फंस गए। करीब पांच किलोमीटर लंबा हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया।


जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। यातायात को संभालने में पुलिस के पसीने छूटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने एक बजे तक जाम खुलवाकर वाहनों को गंतव्य के लिए निकाला। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि गढ़ मुक्तेश्वर से ब्रजघाट गंगा पुल पर श्रद्धालुओं के वाहनों के आने के कारण जाम के हालात बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed