फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amar Ujala shared happiness with the brilliant students

Amroha News: मेधावियों के साथ अमर उजाला ने बांटीं खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala shared happiness with the brilliant students
अमरोहा। श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की छात्रा साक्षी ने इंटरमीडिएट और श्रेया चौहान हाईस्कूल जिला टॉपर रही हैं। दोनों छात्राओं ने खुद को प्रदेश की सूची में शामिल किया है। हाईस्कूल में श्रेया चौहान ने छठवां स्थान है।
विज्ञापन

इंटर में साक्षी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रही हैं। टॉपर आने पर अमर उजाला की टीम ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। केक कटवाकर खुशी को और बढ़ाने का अवसर दिया। अमर उजाला की पहल से मेधावी बेटियों की खुशियां दोगुनी हो गईं। श्रेया चौहान का कहना था कि इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को जाता है। उनकी वजह से आज जिला टॉपर तक पहुुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं, गजरौला में हसनपुर रोड चौपला के रहने वाले श्रेया चौहान के पिता ने अनिल कुमार कहा कि बेटी का सपना आईएएस बनने का है। हम लोग उसको पढ़ाने और सपना पूरा होने में अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मां प्रीति चौहान ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है। उसकी पढ़ाई को देखते हुए आगे बढ़ने के लिए हम सभी प्रेरित करते रहे। आज जिला टॉपर बनकर उसने अपने विद्यालय के साथ ही हम लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद अमर उजाला की टीम फौंदापुर गांव निवासी साक्षी के घर पहुंची। यहां साक्षी ने अपने माता पूनम देवी व अन्य परिजनों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान साक्षी ने कहा कि उसने लगन और मेहनत से पढ़ाई की, आगे भी जारी रखेगी। मां पूनम देवी का कहना है कि साक्षी शुरू से ही आईएएस बनने चाहती है। उसके सपनों को पंख लगाने के लिए पूरा परिवार प्रयासरत है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article