फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AMAR UJALA medhavi chhatra samman

‘जीवन में खूब मेहनत करें, सर्वोच्चता को बनाए रखें मेधावी’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
AMAR UJALA medhavi chhatra samman
अमरोहा कलक्ट्रेट में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और मेडल के साथ छ? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान 2020 में मंगलवार को यूपी बोर्ड के जिले के टॉपरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि मेधावियों को सम्मान मिलना अच्छा कदम है। अपने कॅरियर और जीवन में खूब मेहनत करें, जिस क्षेत्र में जाएं उसमें सर्वोच्चता को बनाए।
विज्ञापन

वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। पढ़ाई कर आगे बढ़ें, मां बाप और जिले का नाम रोशन करें। मेधावियों के सामने अब और चुनौतियां आएंगी, लेकिन उसे आसान बनाएं। मेहनत का जज्बा बरकरार रखें। कठिन मेहनत करने वाले का नाम ही सब लोग याद रखते हैं। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि मेेधावी देश के भावी निर्माता हैं। विपरीत हालात से कतई घबराएं नहीं। क्योंकि जिंदगी जद्दोजहद का नाम है। इसके बाद तमाम उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने भगवान राम का जिक्र करते हुए कहा कि राजगद्दी मिलनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें वनवास का संदेश मिला। उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार किया। आज वह सभी के आदर्श और आराध्य हैं। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। सम्मान मिलने से मेधावियों के हौसले और बढ़ेंगे।
विज्ञापन

इन टॉपरों का हुआ सम्मान
- 12वीं-मयंक चौधरी, 90.60, एनडीपीआईसी, बछरायूं
- 12वीं-कनिक, 90.00, एनडीपीआईसी, बछरायूं
- 12वीं-विवेक शर्मा, 88.40, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मन्नवरपुर
- 10वीं-अनशिका सिंह, 91.00, श्री नारायण स्मारक इंटर कालेज, गजरौला
- 10वीं-अमित कुमार, 90.17, एनडीपीआईसी, बछरायूं
- 10वीं-रूपाली, 90.00, भारत माता इंटर कालेज, दैदेरा
मेडल और सर्टिफिकेट मिला
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने मेधावियों को मेडल और सर्टिफिकेट मिला। इसके बाद उन्होंने मेधावियों के साथ ग्रुप फोटो कराई। हालांकि इस बीच भी कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर उजाला के सम्मान से हौसला बढ़ा है। इस तरह के आयोजनों से मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। आगे बढ़ने की ललक पैदा करती है। ये सम्मान आपको से अलग स्पेशल बनाती है। आगे और मेहनत करुंगा ताकि और सम्मान मिले। - मयंक चौधरी, इंटर टॉपर
- सम्मान मिलने के बाद बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। ये सम्मान आगे की मेहनत के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद करता हूं। इससे दूसरे छात्रों में भी सम्मान पाने की ललक पैदा होगी। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। - कनिक, इंटर टॉपर
- जिलाधिकारी के हाथों सम्मान मिलने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। अपनी इस खुशी को मैं बयान नहीं कर सकता हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे सम्मान मिलने का। अमर उजाला का प्रयास बेहतर है। - विवेक शर्मा, इंटर टॉपर
- ये मेहनत का फल मिला है। डीएम सर ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है। अमर उजाला के सम्मान से सुखद अनुभूति हो रही हैं। मेरी मम्मी सीता सिंह भी बहुत खुश हैं। आगे भी मेहनत करुंगी। ताकि इंटर में भी इस सम्मान की हकदार बन सकूं। - अंशिका सिंह, हाईस्कूल टापर
- टॉपर बनने के लिए मेहनत की थी। अब इस मेहनत का फल मिला है। बहुत अच्छा लग रहा है। मैं शुरू से चाहता था कि सम्मान मिले। सपने के साकार होने जैसा लग रहा है। अब इंटर में और अधिक मेहनत कर मुकाम हासिल करना है। - अमित कुमार, हाईस्कूल टॉपर
- काफी दिनों से इंतजार कर रही थी। सम्मान मिलेगा, अब बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। इस सम्मान से हौंसला बढ़ा है। इस हौंसले को आगे बरकरार रखना है। मम्मी के वजह से अमर उजाला से सम्मान संभव हो सका है। अब और मेहनत करुंगी। - रूपाली, हाईस्कूल टापर

दो होनहारों का अंग्रेजी में संबोधन
अमरोहा। इंटर के दो मेधावियों ने अपना संबोधन अंग्रेजी में किया। मयंक चौधरी और विवेक शर्मा ने अपना परिचय अंग्रेजी में दिया। सभागार में तालियां बजा कर उत्साहवर्द्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed