फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   alvida namaj

मुल्क व कौम की तरक्की को उठे लाखों हाथ

Sat, 02 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो अमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरो अमरोहा Updated Sat, 02 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
alvida namaj
अमरोहा की जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ते रोजेदार ।
 जिले में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मुल्क व कौम की तरक्की को लाखों हाथ उठे। शहर की प्रत्येक मस्जिद में नमाजियों की भीड़ रही। जामा मस्जिद के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एएसपी, एडीएम भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। एसडीएम व सीओ घूम-घूमकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते रहे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही नमाजियों में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर काफी उत्साह था। घर पर कामकाज निपटाने के बाद दोपहर में नमाजियों ने नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों का रुख किया। धीरे-धीरे मस्जिदों में भीड़ बढ़ने लगी। अलग अलग समय पर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल रज्जाक ने नमाज पढ़ाई। 
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद में मौलाना सियादत नकवी ने नमाज पढ़ाई। तत्पश्चात उन्होंने रोजा रखने व अलविदा जुमे के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने कौम की तरक्की को दुआ कराई। इसके अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई गई। नौगावां सादात स्थित मोहल्ला शाह फरीद स्थित शिया जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना मसरूर ने नमाज पढ़ाई। कैलसा, जोया, डिडौली आदि इलाके की मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed