{"_id":"67f6c1c330fd3f19b5048b14","slug":"along-with-studies-career-paths-will-be-suggested-fairs-will-be-organised-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-137701-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पढ़ाई के साथ सुझाएंगे कॅरिअर की राह, लगेंगे मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पढ़ाई के साथ सुझाएंगे कॅरिअर की राह, लगेंगे मेले
Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर बनाने की राह भी सुझाई जाएगी। इसके लिए बच्चों का पंख पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में 25 राजकीय और 33 सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ ही कुल 405 विद्यालय संचालित है। जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। पढ़ाई को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए स्कूलों में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। फिलहाल सभी माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों से कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों को नजदीकी माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश कराने की कवायद चल रही है। इसके साथ ही इंटर करने के बाद बच्चों को किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाएं, इसके लिए भी राह सुझाई जाएगी। पंख पोर्टल पर बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूलों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी, उद्यमी, डॉक्टर, इंजीनियर आदि को बुलवाकर छात्र-छात्राओं की रुचि के अनुसार उनके सवालों को जवाब देते हुए जिज्ञासाओं को शांत करेंगे। साथ ही इंटर के बाद रुचि के अनुसार किस दिशा में कॅरिअर बनाने के लिए प्रवेश लें, इसका भी मार्गदर्शन करेंगे। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सभी स्कूलों में बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस दिए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।