{"_id":"6abd59eb4ce7b0c7390f4247","slug":"allegations-of-mismanagement-at-divisional-yoga-competition-inquiry-demanded-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174386-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का आरोप, जांच की मांग
Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मंडलीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता में नियमों के पालन और चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए एक शिक्षक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि 30 सितंबर को जय शिव कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ेरना में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के गठन और अन्य व्यवस्थाओं में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
योगासन शिक्षक दयानंद ने डीआईओएस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रतियोगिता में तीन निर्णायकों को रखा गया, जबकि उनके अनुसार योगासन प्रतियोगिता में अधिक संख्या में निर्णायकों की व्यवस्था होनी चाहिए। उनका यह भी आरोप है कि निर्णायकों में कोई भी योगासन भारत का प्रमाणित निर्णायक नहीं था। शिकायतकर्ता ने निर्णायक सीट और प्रतियोगिता में योगासन भारत से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए हैं। 15 सितंबर को इसी विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों के परिणाम बाद में घोषित किए गए। आरोप है कि चयन सूची में कुछ प्रतिभागियों के नाम बदलकर दूसरे विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए। जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी योगासन भारत अथवा स्कूल गेम्स फेडरेशन से प्रमाणित निर्णायकों की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने प्रतियोगिताओं में अव्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और खिलाड़ियों को न्याय दिलाने की मांग की है। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि पत्र नहीं मिला है, अगर मिलता है तो जांच कराई जाएगी।