फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegations of corruption against the District Cooperative Bank in Saidangali, uproar

Amroha News: सैदनगली में जिला सहकारी बैंक पर भ्रष्टाचार का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption against the District Cooperative Bank in Saidangali, uproar
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अफसरों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मांगों को लेकर प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।

भाकिसं के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सात प्रतिशत ब्याज वसूली किए किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि जल्द भिजवाई जाए। क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये हो चुकी है, लेकिन बैंक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सरकारी आदेश का पालन किया जाए। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीएम से मामले की शिकायत की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, महीपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, ओमवीर सिंह, राजेश शर्मा, चंद्रपाल सैनी, शिवचरन सैनी, खड़ग सिंह, खिलेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed