{"_id":"64121f0ab8230764210caa44","slug":"allegations-of-blunder-in-cooperative-elections-demonstration-jpnagar-news-c-15-1-86232-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सहकारिता चुनाव में गड़गड़ी का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सहकारिता चुनाव में गड़गड़ी का आरोप, प्रदर्शन
Thu, 16 Mar 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी। किसान सेवा सहकारी समिति गारबपुर पर किसानों ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बुधवार को किसान समिति कार्यालय पहुंचे।
आरोप है कि मंगलवार को जमा किए गए डेलीगेट पद के नामांकन की पर्ची नहीं दी गई थी। बताया कि बुधवार सुबह को पर्ची दी जाएंगी। लेकिन बुधवार दोपहर तक समिति पर ताला लटका रहा। किसानों ने उपजिलाधिकारी को फोन पर मामले की जानकारी दी। इसके उपरांत किसान देरशाम तक समिति पर डटे रहे।
आरोप है कि सत्तापक्ष के दबाव में गड़बड़ी का प्रयास किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी है कि बृहस्पतिवार को सकतपुर प्याऊ के सामने मार्ग जाम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभापति रामस्वरूप सिंह, संदीप त्यागी, भुल्लन सिंह, हिम्मत सिंह, ब्रजलाल सिंह, श्योराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।