फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegation of changing the newborn after delivery in CHC, uproar

Amroha News: रहरा सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात बदलने का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of changing the newborn after delivery in CHC, uproar
आदमपुर/रहरा। सीएचसी रहरा में प्रसव के दौरान स्टाफ पर नवजात को बदलने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रसव के तुरंत बाद बताया गया कि बेटा हुआ है जबकि उसके बाद बेटी सौंपी गई। इसको लेकर हंगामा करते हुए परिजनों ने बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी वेदप्रकाश ने अपनी पत्नी सर्वेश को प्रसव पीड़ा के दौरान रविवार की दोपहर को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया था। शाम चार बजे आशा ने डिलीवरी रूम से बाहर आकर बताया कि उनकी पत्नी को बेटा पैदा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने वहां पर सभी लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। प्रसव के चार घंटे बाद जब प्रसूता की छुट्टी कराने के लिए ले जाने की बात कही तो उनको लड़की सौंप दी गई। इसी को लेकर परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से शिकायत की तो वह भड़क गईं। गांव की आशा का भी यही कहना है कि पहले लड़का बताया गया था बाद में लड़की दी गई। इसकी शिकायत दूरभाष पर सीएमओ से की गई है। हंगामे के बाद परिजन अस्पताल से मिली बेटी को ही अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कराई जाएगी बच्चे की डीएनए जांच
सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि बच्चा बदलने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। पहले पीड़िता और अस्पताल स्टाफ के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो बच्ची की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed